बिजली महोत्सव मनाया गया

बिजली महोत्सव मनाया गया

 

'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में - भारत की आजादी के 75 साल मनाने के लिए, बिजली मंत्रालय , दामोदर घाटी निगम, पश्चिम बंगाल सरकार और डब्ल्यूबीएसईडीसीएल के सहयोग पश्चिम बंगाल का पूर्व बर्धमान जिला के श्रीनाथ सदन, पूर्बस्थली सामुदायिक हॉल, पूर्वस्थली में 'बिजली महोत्सव' का आयोजन किया। ये आयोजन बिजली महोत्सव के मंच का उपयोग राज्य और केंद्र सरकारों के बीच सहयोग द्वारा बिजली के क्झेत्र में क्रांतिकारी कदम एवं लक्ष्य प्राप्ति के जैश को मनाने और बिजली क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर करने के लिए किया गया | बिजली महोत्सव पूरे देश में उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य - पावर @ 2047 की छत्रछाया में मनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो और बिजली क्षेत्र में विकास को बड़े पैमाने पर नागरिकों तक पहुंचाया जा सके।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्बस्थली उत्तर के विधायक श्री तपन चटर्जी द्वारा उप मुख्य अभियंता डीवीसी डीएसटीपीएस श्री एस एन सिंह, बीडीओ पूर्वस्थली -2 श्री सौमिक बागची, सवापति पूर्वस्थली-2 पंचायत समिति श्रीमती सुतापा नाथ , सैयद महबूब रहमान संयुक्त बीडीओ, श्री एस महापात्रा संयुक्त बीडीओ, , वसीम फिरोज मंडल प्रबंधक कलना मंडल, WBSEDCL की उपस्थिति में दीप जलाकर किया.बिजली महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुये विधायक श्री तपन चटर्जी ने ने पश्चिम बंगाल में बिजली महोत्सव आयोजित करने के डीवीसी के प्रयास की सराहना की और कहा की हमारे जीवन में बिजली का महत्वपूर्ण स्थान है. इससे कृषि और उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है. उन्होंने उपस्थित लोगों से भविष्य में बिजली की खपत कम करने के साथ ही वैकल्पिक स्रोतों ध्यान देने का संकल्प लने की बात कही. मौके पर बीडीओ श्री बागची ने भी घरों एवं कार्यालयों में दैनिक उपयोग के दौरान बिजली का बचत करने पर जोर दिया. इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सहयोग और सामंजस्य से बिजली के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया गया.इस मौके पर उपस्थित डीवीसी के उप मुख्य अभियंता एस एन सिंह ने भविष्य में अक्षय ऊर्जा के उपयोग पर ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि 1.6 लाख सीकेएम पारेषण लाइनोंने पूरे देश को एक आवृत्ति पर चलने वाले एक ग्रिड से जोड़ा है, जो दुनिया में सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभर रहा है। विद्युत क्षेत्र के अथक प्रयास से शत-प्रतिशत गांव और घरेलू विद्युतीकरण हासिल करना संभव हुआ है।बिजली के सदुपयोग को लेकर किया गया जागरुक

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और बिजली क्षेत्र के सदुपयोग पर आधारित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया. ताकि लोग बिजली के सदुपयोग के प्रति जागरुक हो सके. मौके पर काफी संख्या में बिजली उपभोक्ता व ग्रामीण मौजूद थे कई स्थानीय लाभार्थियों और निवासियों ने अपने घरों और कार्यस्थलों पर 24x7 बिजली प्राप्त करने के अपने अनुभव साझा किए हैं। आज के समारोह में विश्वभारती के कलाकारों का नाटक प्रस्तुतीकरण ( अलोर ठिकाना) आकर्षण का केंद्र था , कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन इस कार्यक्रम के तहत हुआ और स्थानीय लोको गायन (बॉल ) संगीत का आयोजन हुआ

इस दिन कार्यक्रम में कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में श्री विश्वनाथ जोआरदार , डीजीएम, डीवीसी, शमीम अहमद, नोडल अधिकारी, डीवीसी, सीनियर डिविजनल इंजीनियर श्री रंजीत कुमार दास , इत्यादि शामिल थे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0